2023 विश्व कप मैचों में 24 विकेट हासिल करने वाले मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार 2023 मिला!

मोहम्मद  शमी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया!


मोहम्मद शमी, जिन्होंने विश्व कप में अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया था, उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिनके उत्कृष्ट खेल और प्रदर्शन ने खेल की दुनिया को चौंका दिया।

9 जनवरी, 2024 मंगलवार को नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन। क्रिकेटर मोहम्मद शमी को नई दिल्ली में खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 के दौरान अर्जुन पुरस्कार प्रदान करती हैं।



शमी ने बीते वर्ष के विश्व कप में सिर्फ सात मैचों में 24 विकेट हासिल किए थे, जोकि उनकी अद्भुत गेंदबाजी का प्रमाण था। उनका प्रदर्शन टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा और उन्हें इस सम्मान की मान्यता बहुत ही गर्व की बात है।

इस अवसर पर शमी ने सोशल मीडिया पर खुशी और आभार जताते हुए कहा, "मैं बहुत गर्वित महसूस कर रहा हूँ कि मुझे इस सम्मान से नवाजा गया। मेरे सभी साथियों, परिवार के समर्थन और मेरे प्रशंसकों का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं हमेशा अपने देश का मान बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगा।"

“मेरा परिवार ,स्टाफ ,टीम के साथियो , बीसीसीआई और मेरे प्रशंसकों को बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरी कड़ी मेहनत को पहचानने के लिए धन्यवाद. मैं अपने देश को हमेशा गौरवान्वित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगा।”
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार प्रदान करती हुई !


इस सम्मान समारोह में अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी जैसे पिछले साल के जूनियर विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल, मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन, और एथलीट पारुल चौधरी भी इस सम्मान के हकदार रहे।

मोहम्मद शमी का यह सम्मान उनके समर्पण और मेहनत का प्रतीक है जो उन्होंने क्रिकेट में दिखाया। उन्हें और भी उत्साहित करता है कि वे अगले खेल में और बेहतर प्रदर्शन करें।

इस सम्मान से शमी के जीवन को एक नया रंग मिला है और यह उन्हें और भी उत्साहित करता है अपनी प्रतिभा को और बेहतर तरीके से प्रकट करने के लिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ